Palamu के मलय डैम पर उमड़ी सैलानियों की भीड़

palamu : पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र स्थित मुरमा-कठौतिया मलय डैम का जलस्तर बढ़ने से स्पीलवे ओवरफ्लो हो गया है। डैम के ओवरफ्लो होने से जहां प्रशासन सतर्क हो गया है, वहीं पर्यटकों में खासा उत्साह है। बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं और ओवरफ्लो हो रहे स्पीलवे का आनंद ले रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 07 जुलाई को मलय डैम का स्पीलवे ओवरफ्लो हुआ था, जबकि इस वर्ष 01 सितंबर को यह स्थिति बनी। इस वर्ष पर्याप्त बारिश की उम्मीद नहीं थी, लेकिन अगस्त में हुई अच्छी बारिश के कारण डैम लबालब भर गया और स्पीलवे ओवरफ्लो हो गया।

सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में पिछले रविवार से लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण मलय डैम के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि हुई। बुधवार को स्पीलवे के ओवरफ्लो होने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचने लगे। लोग मौज-मस्ती के साथ फोटो और रील बनाने के अलावा लाइव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करते नजर आए।

इधर, प्रखंड प्रशासन भी मामले को लेकर सतर्क हो गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी विजय कुमार ने बुधवार को बताया कि डैम के मनोरम दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं, जिनमें युवाओं की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि युवा कई बार अति उत्साह में जोखिम भरे कदम उठा लेते हैं। सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने पर्यटकों से ऐसा नहीं करने और सतर्क रहने की अपील की है।

बीडीओ सह सीओ ने थाना प्रभारी प्रदीप कुमार को मलय डैम समेत अन्य प्रमुख जलस्रोत वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने पर्यटकों से डैम के आसपास सावधानी बरतने की अपील की है।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी जिले के वरीय अधिकारियों को दे दी गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!