Jharkhand के सभी जिलों में स्वाइन फ्लू जांच जल्द शुरू करने का स्वास्थ्य सचिव ने दिया निर्देश

Ranchi : स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग एवं एनएचएम की समीक्षा बैठक हुई।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में स्वाइन फ्लू की स्थिति, जांच व्यवस्था, एचएमआईएस, सीसीटीवी इंस्टॉलेशन, कर्मियों के प्रशिक्षण और डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मियों के रिस्ट्रक्चरिंग पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह ने कहा कि झारखंंड के सभी जिलों में जल्द से जल्द स्वाइन फ्लू की जांच शुरू किया जाए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में मरीजों को रांची सदर अस्पताल, रिम्स और एमजीएम जमशेदपुर में जांच की सुविधाएं मिल रही है। इसका आमजन लाभ ले सकते हैं। उन्होंने आरटी-पीसीआर मशीनों, खराब उपकरणों की मरम्मत और जांच किट की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए मशीन नहीं होने वाले जिलों से तत्काल रिक्विजीशन भेजने को कहा।

उन्हाेंने जरूरत पड़ने पर टेक्नीशियन और पैथोलॉजिस्ट को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी जिलों में एचएमआईएस को पूरी तरह फंक्शनल करने और ट्रूनेट मशीनों को इससे जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने को कहा। सीसीटीवी के लिए महत्वपूर्ण स्थानों का प्लान तैयार कर इंस्टॉलेशन कराने का निर्देश दिया।

बैठक में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए दक्षिण भारत से करीब एक हजार पीजी डॉक्टर लाने के प्रयास की जानकारी दी गई। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक सीएचसी अपग्रेड करने के प्रस्ताव की भी समीक्षा हुई। राज्य के 125 स्थानों पर एचपीएलसी मशीन उपलब्ध कराने की योजना पर चर्चा हुई।

बैठक में डॉ नेहा अरोड़ा, शशि प्रकाश सिंह, ललित मोहन शुक्ला समेत पदाधिकारी और सभी जिलों के सिविल सर्जन मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!