Quick Action : Palamu DC को छात्राओं ने बताई समस्या और शुरू हो गया सड़क बनना

जन समाधान दिवस में छात्राओं ने बताई थी जर्जर सड़क की समस्या,उपायुक्त के निर्देश पर किसैनी में डस्ट गिराने का कार्य शुरू

Palamu : जन समाधान दिवस में पाटन प्रखंड के किसैनी गांव की कक्षा 10 की छात्राओं द्वारा सड़क की जर्जर स्थिति से जुड़ी समस्या सामने रखने के महज 24 घंटे के भीतर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

छात्राओं की समस्या पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सड़क को तत्काल चलने योग्य बनाने का निर्देश दिया था।

उपायुक्त श्री शेखावत के निर्देश के अनुपालन में आज किसैनी गांव की उक्त सड़क पर डस्ट गिराने का कार्य शुरू कर दिया गया है।इसके बाद जेसीबी के माध्यम से सड़क का समतलीकरण कराया जाएगा, ताकि आवागमन सुगम हो सके और छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में परेशानी न हो।

गौरतलब है कि जन समाधान दिवस में बीते 2 सितंबर को छात्राओं ने बताया था कि बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस कारण आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है और कई छात्राएं चोटिल भी हो चुकी हैं। सुरक्षा की चिंता के कारण अभिभावक भी छात्राओं को विद्यालय भेजने में हिचक रहे थे, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।

छात्राओं की शिक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त ने कहा था कि स्थायी सड़क निर्माण की प्रक्रिया में समय लग सकता है, लेकिन तत्काल सड़क को चलने योग्य बनाया जा सकता है। इसी निर्देश के तहत 24 घंटे के भीतर कार्य शुरू कर दिया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!