Palamu SP Kapil Chaudhry ने पांडू थाना, महुदंड पिकेट, लाठिया पिकेट एवं खजूरी पिकेट का किया औचक निरीक्षण
Palamu :.पलामू एसपी कपिल चौधरी जिले के पांडू थाना माइन डुप्लीकेट लटिया टिकट और खजूरी क्रिकेट का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

- निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों, लंबित कांडों, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, पासपोर्ट सत्यापन तथा थाना परिसर की साफ-सफाई एवं समुचित व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।
- निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीर एवं लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी लाते हुए समयबद्ध तरीके से आरोप-पत्र समर्पित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही लंबित वारंट एवं कुर्की के त्वरित निष्पादन तथा फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
- पांडू थाना निरीक्षण उपरांत महुदंड पिकेट, लाठिया पिकेट एवं खजूरी पिकेट का निरीक्षण कर वहां प्रतिनियुक्त पुलिस बल से बातचीत की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानों से ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
- साथ ही पिकेट परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, आवासीय व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, क्षेत्र में नियमित गश्ती एवं निगरानी रखने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया।
- पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता एवं मनोबल बनाए रखने के साथ-साथ थाना एवं पिकेट की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी एवं जवान अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।



