जन्माष्टमी के मद्देनजर रांची के ट्रैफिक में बदलाव, 4-5 को कई मार्गों पर वाहनों की नो- एंट्री

Ranchi : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर अल्बर्ट एक्का चौक पर 4 सितंबर को झांकी और 5 सितंबर को भजन संध्या सह दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन को प्रतिबंधित किया है।

4 और 5 सितंबर को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का रांची शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा। ऐसे वाहन रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। वहीं, सामान्य नो-एंट्री व्यवस्था पूर्ववत लागू रहेगी। फिरायालाल चौक से सुजाता चौक तक, उल हाउस, उर्दू लाइब्रेरी, रतन पीपी होते हुए, प्लाजा चौक से फिरायालाल चौक तक, जेल चौक से फिरायालाल चौक तक, मिशन चौक से सर्जना चौक तक, रतन पीपी से फिरायालाल चौक की ओर जाने वाला मार्ग, कर्बला चौक से काली मंदिर और उल हाउस की ओर आने वाले मार्ग। इन मार्गों पर 4 और 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक संबंधित वाहनों का प्रवेश और परिचालन बंद रहेगा।

यातायात पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आवश्यकता के अनुसार अन्य मार्गों पर भी रूट डायवर्ट या वाहनों का परिचालन अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।

यातायात पुलिस ने रांची के नागरिकों से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान शहर में विशेष आवश्यकता होने पर ही चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!