Chatra में दो बच्चों की डूबने से मौत, नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा

Ranchi : चतरा सदर थाना क्षेत्र के कड़गु पटेर स्थित घुरणाडीह नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे तीन नव युवकों में से दो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

बरामद दोनों शव की पहचान चौर मोहल्ला निवासी अंश प्रकाश और ढंगरटोली निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 12-14 साल की है। तीसरे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों से जानकारी के अनुसार तीनों युवक शुक्रवार को नदी के समीप पिकनिक मनाने पहुंचे थे। नहाने से पहले उन्होंने मौके पर पास्ता बनाकर खाया था। इसके बाद तीनों नदी में नहाने चले गए। कुछ देर बाद सड़क किनारे और नदी किनारे दो युवकों के शव मिले।

सूचना पर सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की।

घटनास्थल से तीन जोड़ी चप्पल, दो स्कूल बैग, माचिस, मलहम, डेटोल, डिस्पोजल प्लेट-कटोरी और पानी की बोतल समेत कई सामान बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि तीसरे युवक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अस्पताल ले जाने की चर्चा थी लेकिन अस्पताल में उसके भर्ती होने की पुष्टि नहीं हुई।

पुलिस आसपास के इलाकों में उसकी तलाश कर रही है। दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दोनों युवकों की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!