
Palamu SP के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी ने हादसा रोकने के लिए सड़क पर लगवाया रोड सेफ्टी कोन
मेदिनीनगर। पलामू एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस ने रेड़मा चौक स्थित सड़क पर रोड सेफ्टी कोन लगवाया। इस रोड सेफ्टी कोन का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुचारू ढंग से संचालन करने को लेकर किया गया है।

मौके पर उपस्थित ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस ने कहा कि रोड सेफ्टी कोन से ट्रैफिक जाम भी नहीं लगेगा और लोग नियम से चलेंगे तो होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि रेड़मा चौक पर सिंगल रोड होने के कारण इस जगह पर अक्सर ट्रैफिक जाम रहता था। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी। ऐसे में रोड सेफ्टी कोन लगाकर सड़क को दो हिस्से में बांटा गया।
अब लोग अपनी साइड से ही गुजरेंगे। जिससे वाहन सुरक्षित चल सकेंगे।इसलिए रेड़मा चौक के सड़क पर रोड सेफ्टी कोन लगाए गए हैं।उन्होंने कहा की अगर कोई भी वाहन चालक नियम तोड़ता है तो वाहन को जब्त कर फाइन किया जाएगा।



