Husainabad : घर के सामने खड़ी बाइक चोरी, पुलिस से बरामदगी की गुहार
Palamu : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में घर के सामने खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित मनीष यादव ने घटना को लेकर हुसैनाबाद थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

भुक्तभोगी मनीष यादव के अनुसार, उन्होंने 3 सितंबर की रात करीब 10 बजे अपनी बाइक घर के सामने खड़ी की थी और सोने चले गए। 4 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे बाहर निकलने पर बाइक गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।चोरी हुई बाइक एचएफ डीलक्स है, जिसका रंग ब्लैक-रेड बताया गया है।
बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच-03-भी-7975 है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर बाइक बरामद करने तथा चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।




