Palamu: दिल्ली में गैस सिलेंडर फटने से जीजा-साला की मौत

Medininagar : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव टोला हबरुआ निवासी राजेंद्र राम और उनके साला जो बिहार के रहने वाले थे, दोनो की दिल्ली में गैस सिलेंडर फटने से मौत हो गई।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि दोनों जीजा साला दिल्ली एयरपोर्ट में मजदूरी का काम करते थे। शुक्रवार की रात दोनों जीजा साला घर में खाना बना रहे थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर फटने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में दोनों की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन दिल्ली पहुंचकर अपने देखरेख में दोनों का पोस्टमार्टम करवाया और दोनो के शव को सोमवार की सुबह करीब 11:00 बजे गांव लेकर पहुंचे।वहीं इन दोनों के मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने बताया कि दोनों जीजा साला दिल्ली एयरपोर्ट में कई वर्षों से काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।उनकी मौत के बाद से परिजनों में दुख का पहाड़ टूट गया और रो-रोकर बुरा हाल है।वही इस घटना के बाद से पूरा गांव में शोक का माहौल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!