नवजात के शव से संबंधित खबर सामने आते ही जिला प्रशासन सक्रिय, डीसी-एसपी ने MMCH पहुंचकर लिया जायजा

नवजात की तलाश एवं मामले की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, ललापरवाही की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की पहल

Palamu : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच),मेदिनीनगर परिसर में एक आवारा कुत्ते द्वारा नवजात शिशु को मुंह में दबाकर घूमने से संबंधित खबर सामने आने के बाद जिला प्रशासन तत्काल सक्रिय हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चौधरी एवं अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय के साथ तत्काल एमएमसीएच परिसर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लेते हुए जांच प्रारंभ की।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल परिसर में संबंधित स्थल, पोस्टमार्टम हाउस के आसपास तथा झाड़ियों में नवजात की तलाश की। हालांकि, प्रारंभिक जांच के दौरान नवजात शिशु एवं संबंधित कुत्ते के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

इसके बाद उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को एमएमसीएच के अधीक्षक, स्थानीय थाना प्रभारी एवं मेदिनीनगर नगर निगम की टीम के समन्वय से नवजात शिशु एवं संबंधित कुत्ते की तलाश सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच करने, पुलिस डॉग स्क्वाड की सहायता लेने, आसपास की सहियाओं से संपर्क स्थापित करने तथा स्थानीय लोगों एवं राहगीरों से आवश्यक जानकारी जुटाने का निर्देश दिया, ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने तथा सभी संभावित पहलुओं की जांच करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य नवजात की तलाश करना, घटना से संबंधित तथ्यों का सत्यापन करना तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!