हुसैनाबाद में पुलिस ने की छापेमारी, अंग्रेजी शराब, बियर व देशी शराब बरामद
Palamu : हुसैनाबाद पुलिस ने मंगलवार देर शाम शहर क्षेत्र में अवैध रूप से शराब रखने और बिक्री करने वालों के खिलाफ छापेमारी व सर्च अभियान चलाया। अभियान हुसैनाबाद एसडीपीओ आईपीएस दिव्यांश शुक्ल और इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी चंदन कुमार के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से चलाया गया।

पुलिस टीम ने नहर मोड़, बाजार, जेपी चौक, हरिहर चौक समेत शहर के अन्य स्थानों पर स्थित दुकानों, होटलों और ठेला दुकानों की जांच की। इस दौरान हरिहर चौक के पास से बीयर व शराब बरामद की गई, जबकि नहर मोड़ क्षेत्र से देशी शराब बरामद हुई। अभियान के दौरान पुलिस ने शराब के अवैध भंडारण और बिक्री को लेकर विभिन्न दुकानों की गहनता से जांच की।
इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी हुसैनाबाद चंदन कुमार ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। शहर क्षेत्र में दुकानों, होटलों और अन्य स्थानों पर जांच आगे भी जारी रहेगी। अवैध रूप से शराब रखने या बिक्री करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अवैध शराब की बिक्री की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन





