संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविन्द जी महाराज का 42 वाँ वार्षिकोत्सव 12 सितंबर को

Palamu : अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) पलामू जिला के तत्वावधान में संत शिरोमणि श्री श्री गणिनाथ गोविन्द जी महाराज का 42वाँ वार्षिकोत्सव महोत्सव आगामी 12 सितंबर 2026, दिन शनिवार को बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा।

महोत्सव का आयोजन पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन, डालटनगंज (मेदिनीनगर) में किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना, हवन, प्रसाद वितरण, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। समाज के प्रतिभावान बच्चों एवं युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए चित्रकला, मेहंदी, रंगोली, सामान्य ज्ञान एवं अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं, माताओं-बहनों, युवाओं एवं बच्चों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा गणिनाथ गोविन्द जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा महोत्सव को सफल एवं ऐतिहासिक बनाएं।

इस संबंध में जानकारी अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोहर कुमार गुप्ता (लाली) ने दी।उन्होंने कहा कि यह महोत्सव समाज की एकता, संस्कृति एवं परंपरा को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।उन्होंने सभी समाज बंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!