राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितम्बर को, तैयारी पूरी

Palamu : झालसा के दिशा निर्देश व पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में 12 सितंबर शनिवार को 11:00 बजे से व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव गौरव खुराना ने दी।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में मामले निस्तारण को ले 11 पीठों का गठन किया गया है ।पीठ संख्या एक में कुटुंब न्यायालय से संबंधित मामले का निस्तारण कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास व अधिवक्ता बीना मिश्रा करेंगे ।पीठ संख्या दो में एमएसीटी ,क्रिमिनल अपील, क्रिमिनल रिवीजन, सिविल अपील व विधुत विभाग से संबंधित मामले का निस्तारण जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम राजकुमार मिश्रा व अधिवक्ता अमिताभ चन्द्र सिंह करेंगे ।

पीठ संख्या तीन में वन विभाग व उत्पाद विभाग से संबंधित व सिविल जज सीनियर डिवीजन के सभी सभी कोर्ट के मामले का निस्तारण सीजेएम मनोरंजन कुमार व अधिवक्ता वीर विक्रम वक्स राय करेंगे ।पीठ संख्या चार में सभी तरह के आपराधिक मामले का निस्तारण सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि शंकर पांडे व अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय करेंगे। पीठ संख्या पांच में रेलवे कोर्ट से संबंधित मामले का निस्तारण रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी प्रज्ञेष निगम व अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा करेंगे।पीठ संख्या छह में एन आई एक्ट और सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट के सभी न्यायालय के मामले का निस्तारण एसडीजेएम कमल प्रकाश व अधिवक्ता कुमार शिवाजी सिंह करेंगे।पीठ संख्या सात में उपभोक्ता फोरम के मामले का निस्तारण के उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष मोहम्मद नसरुद्दीन व सदस्य राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल करेंगे।

पीठ संख्या आठ में प्री लिटिगेशन से संबंधित मामले का निस्तारण स्थायी लोक अदालत के प्रभारी अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता व अधिवक्ता अजय कुमार पांडे करेंगे ।पीठ संख्या नव में एक्सकुटिभ ,रेवेन्यू व श्रम विभाग से संबंधित मामले का निस्तारण सदर एसडीएम संजय कुमार पांडेय,व अधिवक्ता कुमारी नीतू सिंह करेंगे ।पीठ संख्या 10 में हुसैनाबाद अनुमंडलीय कोर्ट में एक्स कुटिभ व रेवेन्यू से संबंधित मामले का निस्तारण हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू व अधिवक्ता रामचंद्र सिंह करेंगे। वहीं छतरपुर अनुमंडलीय कोर्ट में एक्सकुटिभ व रेवेन्यू से संबंधित मामले का निस्तारण छतरपुर एसडीएम गणेश महतो व अधिवक्ता राकेश कुमार मिश्रा करेंगे ।

रिजर्व न्यायिक अधिकारी में आभाष कुमार जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम आभाष कुमार व शंभू महतो सिविल जज सीनियर डिवीजन को रखा गया है ।जबकि रिजर्व अधिवक्ता में संजीव कुमार सिंह को रखा गया है ।एक हेल्प डेस्क बनाया गया है। जिसमें लोगों को मदद करने के लिए अधिवक्ता पुष्कर राज व पीएलवी अनुरेखा देवी को लगाया गया है ।लोक अदालत की कार्यवाही 11:00 से प्रारंभ होगी जो कोर्ट कार्य अवधि तक चलेगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!