पोखराहा चेक पोस्ट पदाधिकारी ने वाहन चालकों को किया जागरूक
Palamu : पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पोखराहा चेक पोस्ट के पास चेक पोस्ट प्राधिकारी तुलेश्वर रजक ने इस रास्ते से गुजर रहे सभी महिला और पुरुष को वाहन चलाने समय ट्रैफिक नियम के बारे में समझाया और जागरूक किया।उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं नहीं तो सड़क दुर्घटना में काफी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

तुलेश्वर रजक ने कहा कि पलामू एसपी कपिल चौधरी सर का निर्देश है कि कोई भी व्यक्ति बिना हेलमेट के वाहन ना चलाएं।यदि कोई व्यक्ति बिना हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े जाते हैं तो उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तुलेश्वर रजक ने इस बात को इसलिए कहा क्योंकि पोखराहा चेक पोस्ट के पास काफी दुर्घटनाएं हो रही थी।
चेक पोस्ट पदाधिकारी तुलेश्वर रजक हर व्यक्ति को यह समझाने का प्रयास करते हैं कि लोग हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाए ताकि दुर्घटना ना हो।



