राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर लातेहार में कार्यक्रम आयोजित

Latehar : राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर सोमवार को समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू एवं जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में हिन्दी भाषा के महत्व, इसकी उपयोगिता एवं राजकीय कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि हिन्दी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जन-जन से जुड़ी भाषा है। सरकारी कार्यों में सरल एवं सहज हिन्दी के प्रयोग से आमजनों तक सूचनाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से पहुंचाई जा सकती है।

इस अवसर पर हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं राजकीय कार्यों में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!