सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रख कर अपने पति की लंबी उम्र के लिए मांगी मन्नत

पति की दीर्घायु उम्र के लिए शिव पार्वती की पूजा कर सुनी व्रत कथा, समाज सेवी चिंटू सिंह ने दी शुभकामनाएं


नौडीहा बाजार (पलामू) : प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास के विभिन्न देवस्थल एवं मंदिरों में सोमवार को हरितालिका तीज का पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। अहले सुबह से दुर्गा मंदिर सरईडीह, थाना परिसर में अवस्थित शिव मंदिर, मेन बाजार नौडीहा में महावीर मंदिर, डुमरी शिव मंदिर, बारा मोड़ मंदिर के अलावा कई दर्जनों मंदिरों में सुहागिन महियाओं की भीड़ उमड़ी पड़ी।

सुबह से ही महिलाओं ने व्रत को लेकर काफी उत्साह देखा गया। सुहागिन महिलाओं ने सुबह से स्नान कर नए वस्त्र धारण किए और सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने बेलपत्र,फूल अक्षत,रोड़ी,घी धूप – दीप से शिवलिंग की विधिवत पूजा अर्चना की और हरितालिका तीज व्रत की कथा सुनी। मान्यता है कि इसी दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए हिमालय पर्वत पर कठिन से कठिन तपस्या की थी। उनके तप से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। उस दिन से हरितालिका तीज व्रत रखने की परंपरा शुरू हुआ। उसी दिन सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु उम्र के लिए ,सुखी दंपति जीवन और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला उपवास रखती है।


आज के दिन सुहागिन महिलाओं ने पूरे दिन अन्न जल ग्रहण किए बिना निर्जला उपवास रखा और अपने पति के लंबी उम्र की कामना की। शाम के समय महिलाओं ने सामूहिक रूप से व्रत कथा सुनी और एक दूसरे को तीज पर्व की बधाई दी।

इस पावन अवसर पर समाज सेवी नंदन कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह, जिला परिषद सदस्य सुदामा पासवान, बसपा जिला सचिव अनुज कुमार,पूर्व बसपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार,मुखिया जितेंद्र कुमार भारती, नामुदाग पंचायत के मुखिया जितेंद्र पासवान, मुखिया संघ के अध्यक्ष गौतम कुमार सिंह, सरईडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धनंजय प्रसाद गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष रौशन कुमार सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक उर्फ बाबू लाल पाठक ने सभी सुहागिन महिलाओं को हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती के आशीर्वाद से सभी के पति की लंबी उम्र हो, और उनके परिवार में सुख समृद्धि बनी रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!