भारत की झोली में आया तीसरा Gold, सावन बरवाल ने मैराथन में जीता Silver

Report : Central Desk

New Delhi : जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्‍स 2026 में 7वें दिन शनिवार की शुरुआत भारत ने मेडल के साथ की। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 से हराया। यह भारत का तीसरा गोल्‍ड मेडल है।

सावन बरवाल ने खत्म किया 44साल का इंतजार

इधर नागोया में भारत के सावन बरवाल ने वो कर दिखाया, जिसका इंतजार पूरा देश 44 साल से कर रहा था. सावन ने एशियन गेम्स 2026 की पुरुष मैराथन में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. उन्होंने शन‍िवार तड़के 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड का समय निकाला, जो उनका पर्सनल बेस्ट भी है. इस प्रदर्शन के साथ भारत को 1982 के बाद पहली बार एशियन गेम्स मैराथन में पोडियम फिनिश मिली. साथ ही यह समय अब नेशनल र‍िकॉर्ड भी है.

सावन ने रेस की शुरुआत से ही दम दिखाया. 5 किमी पर वह 15:28 के समय के साथ दूसरे स्थान पर थे, लेकिन 10 किमी तक पहुंचते-पहुंचते उन्होंने बढ़त हासिल कर ली. 15 किमी पर उनका समय 47:35 रहा, तब भी लीड कर रहे थे, 20 किमी पर भी वो 1:02:35 के समय पर लीड कर रहे थे. हाफवे यानी 21.1 किमी पर उन्होंने 1:05:54 का समय निकाला और तब भी सबसे आगे थे. यानी शुरू से ही उनका इसमें दमखम द‍िखा.

25 किमी तक सावन की बढ़त कायम रही और उन्होंने 1:18:19 का समय लिया. 30 किमी पर जापान के यामाशिता ने उन्हें पकड़ लिया और सावन एक सेकंड पीछे होकर दूसरे स्थान पर आ गए. इसके बाद 35 किमी पर सावन ने फिर बढ़त हासिल कर ली. हालांकि 40 किमी के बाद यामाशिता ने निर्णायक हमला किया और सावन को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा.

भारत ने इससे पहले एशियन गेम्स में मैराथन का आखिरी मेडल 1982 के दिल्ली गेम्स में जीता था. उससे पहले 1951 में छोटा सिंह ने गोल्ड और सूरत सिंह माथुर ने ब्रॉन्ज जीता था, जबकि 1982 में एचके सीताराम ने ब्रॉन्ज हासिल किया था. यानी नागोया में सावन का सिल्वर भारत का एशियन गेम्स में पहला मैराथन मेडल है जो देश के बाहर आया है.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!