Palamu SP ने कहा : 3 अपहृत नाबालिग बालिका बिहार–उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र गोपालगंज से सकुशल बरामद
पलामू से अपहृत हुए 3 नाबालिक बच्चियों के संबंध में पलामू एसपी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि दिनांक 24.09.2026 को शहर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 21.09.2026 को तीन नाबालिग बालिकाएं, जिनमें दो चचेरी बहनें एवं एक उनकी सहपाठी है, बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। इस संबंध में शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित अनुसंधान प्रारंभ किया गया एवं लगातार छापेमारी की जा रही थी। शहर थाना पुलिस के त्वरित प्रयास से आज दिनांक 27.09.2026 को तीनों बालिकाओं को गोपालगंज (बिहार–उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र) से सकुशल बरामद कर लिया गया है।
तीनों बालिकाओं से पूछताछ एवं अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिक जांच में तीनों बच्चियों द्वारा घूमने के उद्देश्य से बिना बताये घर से जाने की बात सामने आई है। अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।




