खुशखबरी : मोबाइल उपभोक्ताओं को 28 की जगह अब पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी वाला मिलेगा प्लान

New Delhi : भारत के करोड़ों प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। अब 28 दिन में फोन रिचार्ज कराने की झंझट से मुक्ति मिलने वाली है। केंद्र सरकार ने ‘टेलीकॉम उपभोक्ता संरक्षण (13वां संशोधन) रेगुलेशन, 2026’ लागू कर दिया है। इस नए नियम के तहत टेलीकॉम कंपनियों को अब पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान पेश करने होंगे।

बीजेपी सांसद राघव चड्ढा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए इस फैसले की जानकारी दी और खुशी जाहिर की। गौरतलब है कि उन्होंने 11 मार्च को संसद में टेलीकॉम कंपनियों के ’28 दिन वाले गणित’ का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। अपनी पोस्ट में सांसद चड्ढा ने भारत सरकार और भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों के सीमित विकल्पों को लेकर लोगों ने अपनी चिंताएं उनके साथ साझा की थीं। अब इन नए नियमों के लागू होने से उपभोक्ताओं को ज्यादा विकल्प और किफायती रिचार्ज प्लान्स मिल सकेंगे।

राघव चड्ढा ने पोस्ट में बताया कि अब ग्राहकों को एक साल में 13 बार के बजाय सिर्फ 12 बार रिचार्ज कराना होगा। इसके अलावा डेटा की जरूरत नहीं रखने वाले लोगों के लिए वॉइस और एसएमएस वाले प्लान के विकल्प भी उपलब्ध होंगे। गौरतलब है कि 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स की वजह से कंपनियां साल में एक महीने का अतिरिक्त पैसा वसूल लेती थीं। 30 दिन के साइकिल से आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला अनावश्यक बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा।

अपनी पोस्ट में सांसद चड्ढा ने भारत सरकार और भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों के सीमित विकल्पों को लेकर लोगों ने अपनी चिंताएं उनके साथ साझा की थीं। अब इन नए नियमों के लागू होने से उपभोक्ताओं को ज्यादा विकल्प और किफायती रिचार्ज प्लान्स मिल सकेंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!