Palamu SP Kapil Choudhry के निर्देश पर चैनपुर पुलिस ने सभी 11 बैंकों का किया सिक्योरिटी ऑडिट

Palamu : पलामू जिले में बैंक ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर पलामू पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर रविवार को चैनपुर थाना प्रभारी लालजी के नेतृत्व में चैनपुर थाना के अधिकारियों एवं जवानों ने थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित सभी 11 बैंकों का सिक्योरिटी ऑडिट किया।

ऑडिट में इन बिंदुओं की हुई जांच

पुलिस टीम ने प्रत्येक बैंक में CCTV कैमरे की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग, सायरन, फायर अलार्म, आपातकालीन बटन, सुरक्षा गार्ड की तैनाती और बैंक परिसर के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की बारीकी से जांच की। साथ ही बैंक के प्रवेश और निकास द्वार की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

बैंक प्रबंधकों को दिए गए निर्देश

थाना प्रभारी लालजी ने सभी बैंक प्रबंधकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने, CCTV को 24 घंटे चालू रखने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने का निर्देश दिया। उन्होंने बैंक कर्मियों से नियमित रूप से मॉक ड्रिल कराने को भी कहा।

पुलिस का कहना है कि ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बैंक डकैती जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। एसपी के आदेश पर जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से बैंकों का सिक्योरिटी ऑडिट किया जा रहा है

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!