कुत्तों का आतंक, फॉरेस्ट कॉलोनी में पागल कुत्ता के काटने से 5 वर्षीय बच्चा घायल।

PALAMU : मेदिनीनगर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों पागल कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। प्रतिदिन लोग पागल कुत्तों का शिकार हो रहे हैं। घर से बाहर खेलने वाले बच्चों को कुत्ता अपना शिकार बना रहे हैं। वही बाइक पर चलने वाले लोगों को कुत्ता दौड़कर काट रहे हैं।इसी तरह कुत्ता काटने का एक मामला सामने आया है।

शहर थाना क्षेत्र के वन विभाग फॉरेस्ट कॉलोनी में रहने वाले पिंटू कुमार के पुत्र सुमित कुमार उम्र 5 वर्ष को शुक्रवार की सुबह पागल कुत्ता ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।पिंटू कुमार लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के तेतरियाडीह गांव के रहने वाले हैं। हाल में पिंटू कुमार के सभी परिवार मेदिनीनगर शहर के फॉरेस्ट कॉलोनी में रहते हैं।

इस घटना के बारे में घायल सुमित कुमार के पिता पिंटू ने बताया की शुक्रवार की सुबह सुमित फॉरेस्ट कॉलोनी के बाहर खेल रहा था।इसी बीच एक पागल कुत्ता उसे काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल सुमित कुमार को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां उसका इलाज जारी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!