डालटनगंज में रेलवे ट्रैक पर 25 वर्षीय युवक का शव बरामद जांच में जुटी पुलिस

PALAMU : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर के समीप रेलवे ट्रैक से एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान रामनगर, कांदू मोहल्ला निवासी स्वर्गीय राजकुमार राम के पुत्र धीरज कुमार चंद्रवंशी (25 वर्ष) के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात लगभग 2:00 बजे की है।

रामनगर के सामने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पाए जाने के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर शहर थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

फिलहाल मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हर बिंदु से मामले की छानबीन कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत की वास्तविक वजह का पता चल सके।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!