नौडीहा बाजार : डैम में कूद कर 15 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के हडियाही डैम में बुधवार की दोपहर कूद कर एक 15 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी नौडीहा बाजार थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लेकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से डैम से युवती का शव बाहर निकलवा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। वही इस घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!