दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी ने चलाया एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान
Palamu : मेदिनीनगर शहर में दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पलामू एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस के नेतृत्व में गुरुवार को एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है।

एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस और ट्रैफिक पुलिस जवानों ने सभी दोपहिया चार पहिया वाहनों को रोककर उनकी गहनता पूर्वक जांच की।जांच के क्रम में बिना हेलमेट,ट्रिपल लोडिंग और बिना लाइसेंस के 30 दो पहिया वाहन को पकड़ा गया।पकड़े गए वाहनों को ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा शहर थाना भेज दिया गया। वहा से पकड़े गए सभी वाहनों को परिवहन कार्यालय चालान के लिए भेज दिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस ने कहा कि प्रतिदिन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।जिसके कारण मजबूरी वश बिना हेलमेट लगाए और ट्रिपल लोडिंग वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही की जा रही है और वाहनों का फाइन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि लोग अपने दो पहिया वाहन चलाते समय वहान से संबंधित जरूरी कागजात लेकर चलें और हेलमेट का प्रयोग करें।उन्होंने चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का प्रयोग करने और वाहनों में ब्लैक सीसा नहीं लगा कर चलने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यदि लोग बिना हेलमेट,ट्रिपल लोडिंग और चार पहिया वाहनों में ब्लैक सीसा लगाए वाहन चलाते पकड़े जाते हैं तो वाहनों का फाइन करने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



