हुसैनाबाद : वाहन चोर गिरोह के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद

Palamu : पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद थाना, पलामू पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ छापामारी कर पुर्व में चोरी हुए मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें नंबर प्लेट हटाई हुई भी बरामद की हैं।

घटना का सारांश

दिनांक 15/10/2026 को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बराही धाम जाने वाले मेन गेट के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस बल को देखकर दो संदिग्ध युवक अपनी मोटरसाइकिल तेजी से भगाने लगे। पुलिस कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खदेड़ कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों वाहन का कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके और स्वीकार किया कि वे चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर जपला में मेला घूमने जा रहे थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. बिट्टू कुमार (उम्र- 20 वर्ष), पिता- विनोद सिंह, पता- पिपरा बगाही (टोला फेकु बीघा), थाना- कुटुम्बा, जिला- औरंगाबाद, बिहार।
  2. अभिषेक कुमार सिंह (उम्र- 22 वर्ष), पिता- अर्जुन सिंह, पता- फेकु बीघा (पिपरा बगाही), थाना- कुटुम्बा, जिला- औरंगाबाद, बिहार। बरामदगी का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं :

  1. स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल — नंबर प्लेट हटाई हुई
  • इंजन नंबर: HA10EWFHE02489
  • चेचिस नंबर: MBLHA10BWFHE11897
  1. स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल — नंबर प्लेट हटाई हुई एवं मॉडिफाइड।
  • इंजन नंबर: HA10ELDHJ16479
  • चेचिस नंबर: MBLHA190SDHJ16432 पलामू पुलिस आम नागरिकों से अपील

वाहन खरीदते समय उसके वैध कागजात एवं पंजीकरण की जांच अवश्य करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या चोरी के वाहन की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना को सूचित करें।

छापामारी दल

  1. पु० नि०-सह-थाना प्रभारी श्री चंदन कुमार।
  2. पु० अ०नि० विमल कुमार।
  3. पु० अ०नि० संतोष कुमार दास।
  4. पु० अ०नि० छत्रधारी कुमार।
  5. सशस्त्र बल, हुसैनाबाद थाना।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!