Palamu SP के निर्देश पर जिले के 15 अलग-अलग स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया

पुलिस अधीक्षक, के निर्देशानुसार सोमवार को दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पलामू जिला अंतर्गत 15 अलग-अलग स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

यह अभियान पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक संचालित किया गया। इस दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा प्रमुख मार्गों एवं निर्धारित स्थानों पर वाहनों को रोककर उनके आवश्यक कागजात, नंबर प्लेट तथा यातायात नियमों के अनुपालन की गहन जांच की गई।

अभियान के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से जांच की गई

▪️ बिना नंबर प्लेट एवं फैंसी नंबर प्लेट वाले वाहन।
▪️ ब्लैक फिल्म लगे वाहन एवं अनधिकृत रूप से मॉडिफाई किए गए वाहन।
▪️ वाहनों पर अनधिकृत नेम बोर्ड एवं एक्स्ट्रा लाइट का प्रयोग।
▪️ बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले चालक।
▪️ शराब के नशे में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक।
▪️ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गतिविधियों की जांच।

  • पलामू पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले के विभिन्न संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार वाहन जांच अभियान जारी रहेगा।

पलामू पुलिस का आम नागरिकों से अपील

यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। शराब के नशे में वाहन न चलाएं तथा वाहनों में अनधिकृत बदलाव करने से बचें।

सुरक्षित यातायात, अपराध मुक्त समाज एवं सुदृढ़ विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पलामू पुलिस का सहयोग करें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!