विश्रामपुर : पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी के निधन पर शोक जताने विश्रामपुर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
Palamu : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ विश्रामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने आरसीआईटी स्थित विश्राम गृह में पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से मुलाकात कर उनकी पत्नी तेतरी चंद्रवंशी के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं। उन्होंने श्राद्धकर्म में शामिल होने का आश्वासन भी दिया।

मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वरसागर चंद्रवंशी,जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपुल गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष डॉ. बीपी शुक्ला,मंडल अध्यक्ष विकास चौबे मिंटू,भोला चंद्रवंशी,इदरीस हवारी,अरुण सिंह,रवींद्रनाथ उपाध्याय, रामचंद्र यादव,राजन पांडेय,सुनील पासवान,बबन राम,राधाकृष्ण साव,प्रमोद दीक्षित,ज्वाला गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।




