नावाबाजार : महिला की मौत मामले में पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

परिजनों से मिलकर जताई संवेदना; दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा

Palamu : पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बसना गांव में लापता महिला गीता देवी का शव धान के खेत से बरामद होने के मामले को पुलिस अधीक्षक, पलामू ने गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मामले की समीक्षा की।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है। घटना में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।नावाबाजार थाना क्षेत्र के बसना पंचायत निवासी शशि पासवान की पत्नी गीता देवी दुर्गा पूजा पंडाल से घर लौटने के दौरान लापता हो गई थीं। काफी खोजबीन के बाद महिला की तलाश के दौरान बसना गांव स्थित एक धान के खेत से उनका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की।

महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अनुसंधान के आधार पर चलेगा।कांड का अनुसंधान में अभी तक पुलिस द्वारा कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। घटनास्थल के निरीक्षण एवं कांड की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच करने, उपलब्ध साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कांड का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने और दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जांच के निष्कर्षों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषियों को कानून के दायरे में लाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।पलामू पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घटना से संबंधित किसी भी प्रकार की विश्वसनीय जानकारी होने पर पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि अनुसंधान में सहायता मिल सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!