
चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर शुक्रवार को जिले के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन स्थगित
Latehar : भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची द्वारा चक्रवात ‘अर्नब‘ को लेकर भारी से अति भारी वर्षा एवं तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है। लातेहार जिले को ऑरेंज जोन में रखा गया है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा-34 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए I उपायुक्त, लातेहार के अनुमोदनोपरांत आदेश दिया जाता है कि –
दिनांक 30-10-2026 शुक्रवार को लातेहार जिले के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में प्रवेश वर्ग से लेकर कक्षा 12 तक का पठन-पाठन कार्य स्थगित रहेगा।
महत्वपूर्ण निर्देश:
यदि उक्त तिथि को किसी निजी विद्यालय में पूर्व से कोई परीक्षा निर्धारित है, तो विद्यालय प्रबंधन अपने स्तर से निर्णय लेने हेतु स्वतंत्र होगा।
सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे तथा ई-विद्यावाहिनी पर अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे।




