Jharkhand : बच्ची की हत्या से दहला गांव, मिला धड़-सिर गायब

Ranchi : गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डहुआ गांव में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची नीतू मरांडी, पिता तलवा मरांडी का शव गांव के बहियार में मिलने से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बच्ची का सिर धड़ से अलग था और वह मौके से काफी दूर मिला।

मिली जानकारी के अनुसार, नीतू रात में अपने माता-पिता के साथ घर में सोई हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि देर रात किसी ने उसे घर से बाहर निकाला और घर के पीछे ले जाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव बहियार में फेंक दिया गया। हालांकि, घटना की वास्तविक परिस्थितियों और वारदात को अंजाम देने के तरीके की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

सुबह बहियार में बच्ची का शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मासूम बच्ची के साथ हुई इस जघन्य वारदात से ग्रामीण स्तब्ध हैं। घटना को लेकर लोगों में भय के साथ-साथ गहरा आक्रोश भी देखा जा रहा है।

सूचना मिलते ही ललमटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मौके पर एसडपीओ वरुण रजक भी पहुंचे हैं। पुलिस हत्या के कारणों, संदिग्धों की भूमिका सहित सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी है। गांव में इस जघन्य वारदात को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!