झारखंड में अगले तीन दिनों में बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

Ranchi : झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में फिर दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने रविवार को यह पूर्वानुमान जारी किया।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में 9 से 11 नवंबर के दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद मौसम साफ होने पर ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

इधर, रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। हालांकि, सुबह कुहासा छाए रहने के साथ कनकनी महसूस की गई। दोपहर में निकली गुनगुनी धूप ने लोगों को राहत दी।

रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम 31.2 और न्यूनतम 17.9 डिग्री, डालटनगंज में अधिकतम 30.2 और न्यूनतम 17.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 28.1 और न्यूनतम 16.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 32.4 और न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!