अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

चतरा जिला स्थित कुंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट की योजना बना रहे दो आरोपितों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में दशरथ कुमार भारती और मरगड़ा गांव निवासी विक्रम कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 9 एमएम का एक देशी पिस्टल, एक जिंदा गोली, दो खोखा और एक हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।

मंगलवार को एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा थाना क्षेत्र के एकता गांव में कुछ अपराधी हथियार लेकर घूम रहे हैं और किसी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सूचना के आधार पर कुंदा थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विजनी गांव के टोला पडरियाबर स्थित तीनमुहाना के पास संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसकी कमर में खोसा हुआ 9 एमएम का देशी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान दशरथ कुमार भारती के रूप में हुई। उसने पुलिस को बताया कि हथियार उसे विक्रम कुमार भारती ने उपलब्ध कराया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपित विक्रम कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपित क्षेत्र की ज्वेलरी दुकानों में लूटपाट करने की योजना बना रहे थे। पुलिस की कार्रवाई से उनकी योजना विफल हो गई। मामले में कुंदा थाना में कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर हथियार के स्रोत और अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित दशरथ कुमार भारती का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कुंदा थाना में चोरी का मामला दर्ज है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!