नावाबाजार: सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक की मौत
Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल गांव निवासी जितेंद्र मिश्रा के पुत्र सोनू कुमार मिश्रा उम्र 24 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोनू कुमार गुरुवार की शाम करीब 6 बजे अपने घर से बाइक पर सवार होकर डाल्टनगंज किसी काम से जा रहे थे।इस बीच रास्ते में नावाबाजार थाना क्षेत्र के बाना गांव स्थित रिशु होटल के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।जिसमें बाइक से गिरकर सोनू मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर नावाबाजार बाजार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायल सोनू मिश्रा को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने सोनू मिश्रा को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।

इस घटना के बाद से पुलिस अज्ञात वाहन की खोजबीन में जुड़ गई है। वहीं इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।




