बसपा नेता अनुज कुमार ने छठ महापर्व के अवसर पर पलामू के लोगों को दी शुभकामनाएं
Palamu : पलामू क्षेत्रवासियों को बसपा नेता अनुज कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने छठी मईया और भगवान भास्कर से प्रार्थना करते हुए क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर बसपा जिला सचिव अनुज कुमार ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, लोक आस्था, श्रद्धा, पवित्रता और त्याग का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ आपसी प्रेम, एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। छठ पूजा में व्रतियों की कठिन तपस्या, अटूट आस्था और समर्पण हम सभी को जीवन में अनुशासन, संयम और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी छठ व्रतियों के निर्जला व्रत की सफलता और परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।उन्होंने कहा कि पलामू जिले की जनता के साथ उनका हमेशा से आत्मीय जुड़ाव रहा है। वे लगातार सामाजिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी निभाते हुए जरूरतमंदों और गरीब परिवारों की समस्याओं को समझने तथा उनके सहयोग के लिए प्रयासरत रहते हैं। ग्रामीणों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इसी से उन्हें समाज के बीच रहकर काम करने और पंचायत के गरीब एवं वंचित तबके के लोगों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। श्री कुमार ने नौडीहा बाजार प्रखंड के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि यदि पलामू जिले के समस्त जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद इसी तरह बना रहा तो आने वाले समय में पलामू जिले के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, स्वच्छता, पेयजल और गरीबों के उत्थान जैसे बुनियादी मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए पलामू जिले को विकास की नई दिशा देने का प्रयास रहेगा।
उनका उद्देश्य है कि नौडीहा बाजार प्रखंड का कोई भी जरूरतमंद परिवार विकास और सरकारी सुविधाओं के लाभ से वंचित न रहे।अंत में उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का भी अवसर है। उन्होंने समस्त प्रखंडवासियों एवं क्षेत्रवासियों से आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि बनी रहने की कामना की।



