मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले विभिन्न चर्चों के पुरोहित, क्रिसमस की दी बधाई

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा : क्रिसमस उत्सव परमेश्वर के प्रति असीम प्रेम और आस्था का है प्रतीक

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची जिले में अवस्थित जीईएल चर्च, एनडब्ल्यू जीईएल चर्च, सीएनआई चर्च एवं पेंटीकॉस्टल चर्च के पुरोहित तथा यूथ लीडर्स ने शिष्टाचार भेंट कर क्रिसमस की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी को क्रिसमस की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस विशेष अवसर पर उन्होंने केक काटकर प्रभु यीशु के आगमन की खुशियों को सेलिब्रेट किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिसमस का उत्सव परमेश्वर के प्रति असीम प्रेम और आस्था को दर्शाता है। यह पर्व समाज में शांति, एकता, सद्भाव और एकजुटता की भावना को मजबूत करता है। हम सभी के जीवन में खुशियां हमेशा बरकरार रहे, प्रभु यीशु से यह प्रार्थना करते हैं। इस मौके पर विधायक श्री राजेश कच्छप, आर्च बिशप राजू सतीश टोप्पो, बिशप निस्तार कुजूर, बिशप अनुराग मिंज,जीईएल चर्च के महासचिव ईश्वर दत्त कंडुलना, रेव्ह माइकल कच्छप, पादरी निरल बागे, श्री सुजीत कुजूर, श्री सजीत टोप्पो, श्री आकाश तिर्की एवं श्री विकास तिर्की मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!