
New Year : 7 राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी
New Delhi : मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 31 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच बारिश के आसार हैं. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 29 दिसंबर को बारिश और 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक बारिश या बर्फबारी की संभावना है. इसी दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बर्फबारी या बारिश की आशंका जताई गई है. जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है और इसके बाद आगामी 3 दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं. मध्य और पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं हैं. हालांकि, इसके बाद 2-3 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार हैं. इनके अलावा अभी देश के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है.मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक सुबह और रात में घना कोहरा छा सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक ऐसा मौसम बना रह सकता है.





