
पलामू जिला भाजपा के पुनः अध्यक्ष बने अमित तिवारी
Palamu : भाजपा जिला कार्यालय में चुनाव पर्यवेक्षक डॉक्टर नीरा यादव और सह चुनाव पर्यवेक्षक रमाकांत महतो द्वारा अमित तिवारी को पलामू जिला भाजपा जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। डॉ. मीरा यादव ने कहा कि भाजपा में पद नहीं दायित्व मिलता है। कई महीनो से संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया में कार्यकर्ताओं व नेताओं की रायसुमारी के बाद प्रदेश नेतृत्व के द्वारा अमित तिवारी को दोबारा जिला अध्यक्ष बनाया जा रहा है। मैं उम्मीद करती हूं कि श्री तिवारी के नेतृत्व में संगठन का कार्य एवं कार्यक्रम तेजी गति से आगे बढ़ेगा। रमाकांत महतो ने कहा कि प्रदेश के निर्देशा अनुसार कल 12 बजे नामांकन की प्रक्रिया की गई केवल एक अमित तिवारी का नामांकन हुआ था और आज इन्हें निर्विरोध जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में सांसद विष्णु दयाल राम, पूर्व विधायक पुष्पा देवी, पूर्व सांसद मनोज कुमार, महापौर अरुण शंकर, उप महापौर मंगल सिंह, विपिन बिहारी सिंह, परशुराम ओझा, अविनाश वर्मा, कामेश्वर कुशवाहा, विभाकर नारायण पांडे, शिवकुमार मिश्र, अभिमन्यु तिवारी, सुनील पासवान, अरविंद सिंह, अरविंद गुप्ता, विपुल गुप्ता, विजय ओझा, ईश्वरी पांडे, सोमेश सिंह, धीरेंद्र दुबे, ओमप्रकाश पप्पू, शुभम प्रसाद, श्वेतांग गर्ग, नंदलाल गुप्ता, संजय कुमार, रीना किशोर, मंजू गुप्ता, सुनीता सिंह, रेनू देवी, सरवन गुप्ता, छोटू सिंहा, विश्वजीत पाठक, जितेंद्र तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे।





