हाइवा में जा घुसे स्कूटी सवार, 3 युवकों की मौत

पूर्वी सिंहभूम : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र के सुरदा में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुरदा स्थित यूनियन बैंक के समीप उस समय हुआ, जब एक ही स्कूटी पर सवार चार युवक सड़क किनारे खराब खड़ी हाइवा से जा टकराए। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि स्कूटी सहित सभी युवक हाइवा के नीचे घुस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटशिला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी राहुल कर्मकार अपने दो सगे भाइयों रोहित कर्मकार और समीर कर्मकार तथा भांजा राज गोप के साथ दिन में सुरदा अपनी ससुराल गया था। शुक्रवार रात चारों एक ही स्कूटी पर सवार होकर सुरदा से अपने घर जगन्नाथपुर लौट रहे थे। इसी दौरान सुरदा यूनियन बैंक के पास अंधेरे के कारण सड़क किनारे पहले से खड़े हाइवा को वे देख नहीं पाए और स्कूटी उससे टकरा गई।
हादसे में रोहित कर्मकार, समीर कर्मकार और राज गोप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहुल कर्मकार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल राहुल को तत्काल घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही घाटशिला और मुसाबनी थाना की पुलिस घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!