JPSS प्रदेश अध्यक्ष के पिता के निधन पर लातेहार इकाई ने जताया शोक

Rahul Kumar @ united palamu

Latehar :झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ (JPSS) के प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू के पिता तुलसी साहू के आकस्मिक निधन पर लातेहार जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया।लातेहार जिला कमेटी के सदस्य रांची जिले के बेड़ो स्थित उनके आवास पहुंचे, जहां उन्होंने अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और इस दुःख की घड़ी में अपनी संवेदना प्रकट की।शोक व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव, जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार चंद्र, मीडिया प्रभारी अनीश कुमार सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, संगठन मंत्री विजय लाल, महेंद्र प्रजापति, प्रदेश महासचिव बलजीत कुमार सिंह, ज्ञानचंद साहू, सुमित कुमार नंद, अशोक कुमार, शंकर लकड़ा, रंजीत नाथ शाहदेव, विशाल प्रताप, जिउरा उरांव सहित विभिन्न जिलों के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!