लेस्लीगंज में सड़क दुर्घटना, 3 गंभीर रूप से घायल
Palamu : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के महावीर मोड़ के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक पर सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान शहर थाना क्षेत्र के जीएलए कौलेज कचरवा मोहल्ला निवासी राजन कुमार उम्र 28 वर्ष ,मोती देवी उम्र 50 वर्ष और मानसू कुमारी उम्र 13 वर्ष के रूप में की गई है।इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि तीनों व्यक्ति शनिवार की सुबह बाइक पर सवार होकर तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार गांव रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में महावीर मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनके बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया।जिसमें बाइक से गिरकर तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायलों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।जहां इलाज के बाद भी महिला मोती देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायलों का इलाज करवा रहे हैं।





