रंग लाया सांसद का प्रयास : भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारम्भ, डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर हुआ विधिवत ठहराव

Palamu : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के अथक प्रयास के फलस्वरूप धनबाद से भोपाल तक जाने वाली त्रि-साप्ताहिक ट्रेन भोपाल धनबाद एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 01631/01632) के परिचालन का बुधवार को विधिवत शुभारम्भ डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा एवं सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने हरी झंडी दिखाकर किया।

विदित है कि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम से पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता लगातार उक्त ट्रेन के परिचालन हेतु अनुरोध करती आ रही थी। जिस पर सांसद विष्णु दयाल राम ने भारत सरकार के रेल मंत्रालय एवं मंडल रेल प्रबंधक से उक्त ट्रेन के परिचालन हेतु मांग की थी। जिसकी स्वीकृति प्राप्त होने के बाद बुधवार से इस ट्रेन का विधिवत परिचालन संभव हो सका।

मौके पर डालटनगंज रेलवे स्टेशन परआयोजित स्वागत कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा ने कहा कि पलामू के लोकप्रिय सांसद आज विकास के पर्याय बन चुके हैँ। बात चाहे किसी क्षेत्र की हो, सभी क्षेत्र में सांसद श्री राम ने ऐतिहासिक विकास किया है। आजादी के काल से अभी तक के काल खंड में इनका नाम उत्कृष्ट सांसद के रूप में इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा।

निजी सचिव अलख दुबे ने कहा कि सांसद श्री राम के प्रयास से जल्द ही संसदीय क्षेत्र की जनता को डालटनगंज होते हुए अयोध्या एवं लखनऊ तक की सीधी ट्रेन पुरुलिया आनंद विहार एक्सप्रेस का परिचालन प्रारम्भ वाली है।

उल्लेखनीय है कि उक्त ट्रेन के परिचालन से पलामू संसदीय क्षेत्र अंतर्गत क्रमशः पलामू एवं गढ़वा के हज़ारों लोगों को जिनके बच्चे उच्च शिक्षार्थ भोपाल में रहते हैँ को आवागमन में काफ़ी सहूलियत होगी।वहीं सीधे धनबाद तक जाने वाले लोगों की भी यात्रा सुगम होगी।

मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश्वरी पाण्डेय, मेदनीनगर के सांसद प्रतिनिधि अविनाश सिन्हा, ब्राह्मदेव चौधरी, आनंद सिन्हा, सुनील पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, कौशल झा, अभिषेक चौरसिया, एटीएम सुबोध पाण्डेय,रेलवे ट्रैफिक इंचार्ज, स्टेशन मास्टर उमेश कुमार, अनिल तिवारी, विकाश कुमार, सूर्यकान्त पासवान सहित रेलवे पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता लोग उपस्थित हुए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!