मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
Palamu : नशीले पदार्थों की खरीद बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पलामू के मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।गुप्त सूचना के आधार पर अंबेडकर पार्क तालाब के पीछे से 8.46 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान विशाल कुमार (23) और राहुल कुमार (25) के रूप में हुई है। दोनों जेलहाता के रहने वाले हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबेडकर पार्क तालाब के पीछे कुछ अज्ञात युवकों के द्वारा मादक पदार्थ हीरोइन की खरीद-बिक्री की जाती है। सूचना के आधार पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम जब तालाब के पास पहुंची तो दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें खदेड़ कर पकड़ा गया और पूछताछ करने पर उनकी पहचान की गई।
तलाशी लेने पर राहुल कुमार के पास से 20 पुडिया में 3.40 ग्राम ब्राउन शुगर और नगद 800 रूपये, विशाल के पास से 17 पुड़िया में 5.6 ग्राम ब्राउन शुगर और 270 रूपये नगर बरामद हुए। नशीले पदार्थ को जप्प कर दोनों आरोपित को बुधवार दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कार्रवाई टीम में पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योति लाल रजवार, सहायक अवर निरीक्षक रामजी दास, इंद्रदेव पासवान, जवान नंदलाल पटेल, अनिल कुमार शुक्ला, मंजेश राम, मधु कुमार, इसरार अहमद, अनिल पासवान, राकेश सिंह, रोहित सिंह, अंचन राम और सहायक आरक्षी प्रफुल्ल कुमार सिंह शामिल थे।




