पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के दो प्राथमिक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Latehar : बारियातू थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के दो प्राथमिक अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस सबंध मे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया की पुलिस अधीक्षक लातेहार को गुप्त सूचना मिली की बारियातू थाना अंतर्गत ग्राम- बालुभांग से एक काला रंग के स्पैलण्डर मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन नम्बर जे एच 19 बी -2838 में सवार दो व्यक्ति के द्वारा अफीम लेकर बारियातू की तरफ आ रहे है। पुलिस अधीक्षक महोदय, लातेहार के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बिनोद रवानी बालुमाथ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर बारियातू थाना अंतर्गत बठेठ पुल के पास चेकिंग लगाकर उक्त मोटरसाईकिल में सवार दो व्यक्ति 1. नेमा गंझू उर्फ मुकेश गंझू तथा 2. तेतर गंझू का उनके मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन नम्बर जे एच 19बी -2838 की डिक्की में रखे करीब 02 किलो ग्राम अफीम (गादा) के साथ विविधव गिरफ्तार किया गया। जिसके आलोक में बारियातू थाना काण्ड संख्या 13/2026 दिनांक 25.02.2026,
धारा- 17(बी )/22(बी )/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया. छापामारी दल में शामिल पु०अ०नि० रंजन कुमार पासवान, थाना प्रभारी पु०अ०नि० जितेन्द्र कुमा पु०अ०नि० अनुप कुमार, स०अ०नि० छोटु पाण्डा, सहित थाना के सशस्त्र बल एवं आई०आर०बी०-04 के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!