अरुणा शंकर ने रचा इतिहास, दोबारा बनी मेयर, 3122 मतों से दर्ज की जीत

Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर ने मेयर पद का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नम्रता त्रिपाठी को 3122 मतों से हरा दिया। इस चुनाव में अरुणा शंकर को 24169 और नम्रता त्रिपाठी को 21047 मत प्राप्त हुए। पूनम सिंह को 12809 मत मिले। नगर निगम चुनाव में मेयर पद के कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। चुनाव का अंतिम परिणाम आने के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर के समर्थक और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। मेयर पद का चुनाव जीतने के बाद अरुण शंकर को बधाई देने वालों का तांता लग गया। पलामू जिला भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में भी जश्न का माहौल है। बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार निर्धारित तिथि 27 फरवरी को जीएलए कॉलेज में मतगणना संपन्न हुआ। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू की गई। सभी नगर निकाय के लिये अलग-अलग टेबल व काउंटर बनाया गया था। मेदिनिगर नगर निगम की मतगणना 27 टेबल के माध्यम से 5 राउंड में पूर्ण हुआ। इसी प्रकार विश्रामपुर नगर परिषद के लिये 13 टेबल के जरिये 3 राउंड में मतों की गिनती की गई।वहीं छतरपुर नगर पंचायत के नतीजे के लिए 12 टेबल एवं दो राउंड निर्धारित किया गया था। मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। भारी संख्या में पुलिस वालों की तैनाती की गई थी। मतगणना के दौरान जिले के डीसी और एसपी नजर बनाए हुए थे। इस दौरान कई दंडाधिकारियों की भी तैनाती की गई थी।
हुसैनाबाद में बसपा समर्थित अजय भारती ने हासिल की जीत
हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समर्थित अजय भारती ने जीत दर्ज कर ली है. खबर मिलते ही हुसैनाबाद में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया और जगह-जगह मिठाइयां बांटकर खुशी जताई जा रही है.इस बीच बसपा नेता शेर अली समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने अजय भारती को बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं. समर्थकों का कहना है कि यह जीत विकास और जनसमर्थन की जीत है।
दोनों नगर पंचायतों में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल आधिकारिक घोषणा ही मान्य है।
अरविंद गुप्ता ने जीता छतरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव
छतरपुर नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद प्रत्याशी अरविंद गुप्ता ने भारी मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और क्षेत्र में जश्न का माहौल है।अरबिंद कुमार गुप्ता 5293 मत मिले हैं दूसरे स्थान पर मोहन कुमार गुप्ता ने 1067 मत लाकर दूसरे स्थान पर रहे
चुनाव परिणामों के मुख्य बिंदु
प्रचंड बहुमत: अरविंद गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से शिकस्त दी।
जीत के बाद उन्होंने छतरपुर की जनता का आभार जताते हुए नगर के सर्वांगीण विकास और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। इस परिणाम को क्षेत्र की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड पार्षद, जिनकी जीत हुई
वार्ड 1 – मंजू देवी
वार्ड 2 – सुनील राम
वार्ड 3 – राहुल कुमार
वार्ड 4 – बिंदिया देवी
वार्ड 5 – नीरा देवी
वार्ड 6 – आशना पाण्डेय
वार्ड 7 – रीता शुक्ला
वार्ड 8 – पुष्पा देवी
वार्ड 9 – सोनू कुमार
वार्ड 10 – रौशन मेहता
वार्ड 11 – कविता देवी
वार्ड 12 – अनूप सिंह
वार्ड 13 – धीरेंद्र पांडेय
वार्ड 14 – संजू सिंह
वार्ड 15 – अमित कुमार सिंह (मिनी सिंह)
वार्ड 16 – शिरीन पुष्पलता
वार्ड 17 – नामिता कुमारी
वार्ड 18 – विवेकानंद त्रिपाठी
वार्ड 19 – नवीन प्रसाद
वार्ड 20 – ममता कुमारी
वार्ड – 21 साहेब सिंह
वार्ड 22 – नीतू सिंह
वार्ड 23 – मनोज सिंह
24 वार्ड – रौशन कुमार नाग
वार्ड 25 – मनीषा कुमारी
वार्ड – 26 – अख्तरी बेगम
वार्ड 27 – कमर याष्मीन
वार्ड 28 – सैफुल्लाह खान
वार्ड 29 – नवीन गुप्ता
वार्ड 30 – रवि पासवान
वार्ड 31 – मुमताज बानो
वार्ड 32 – अनीश खातून
वार्ड 33 – सोनी कुमारी
वार्ड 34 – अर्चना देवी
वार्ड 35 – दीपिका कुमारी




