13 ईरानी सैनिकों की मौत, पश्चिम एशिया में जारी है संघर्ष

Tehran : अमेरिकी-इस्राइली हमलों में 13 ईरानी सैनिकों की मौत हो गई। ईरानी सेना के अनुसार केरमान प्रांत में एक मिलिट्री बेस पर हुए हमले में तेरह ईरानी सैनिक मारे गए। हमले का निशाना देश के दक्षिण में बेस था। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच एयर फ्रांस ने घोषणा की है कि उसने गुरुवार तक इस्राइल, लेबनान, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि गंतव्य स्थान पर सुरक्षा स्थिति के कारण एयर फ्रांस ने 5 मार्च, 2026 तक तेल अवीव, बेरूत, दुबई और रियाद से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

इधर संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने फुजैराह तेल उद्योग क्षेत्र में लगी आग पर काबू पा लिया है, जो एक दुर्घटनाग्रस्त ड्रोन के मलबे से भड़की थी। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक्स पर जारी बयान के मुताबिक फुजैराह के अधिकारियों ने कहा कि हवाई रक्षा प्रणालियों द्वारा ड्रोन को रोके जाने के बाद मलबा गिरने पर आपातकालीन टीमों ने तेजी से कार्रवाई की।

इस्राइल और अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान की धरती मंगलवार को भूकंप से कांप उठी। देश के गेराश इलाके में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!