होली पर्व को लेकर अवैध महुआ शराब के विरुद्ध पलामू पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान, भारी मात्रा में जावा महुआ एवं उपकरण विनष्ट
Palamu : होली पर्व के मद्देनज़र अवैध महुआ शराब निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने हेतु पलामू पुलिस द्वारा लगातार विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 01.03.2026 से 03.03.2026 तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जावा महुआ, देशी शराब एवं शराब बनाने के उपकरणों को मौके पर ही विनष्ट किया गया।

नवाजयपुर थाना क्षेत्र
नवाजयपुर थाना अंतर्गत ग्राम हरैया, दुआंबा, धांगरडीहा, कंचनपुर आदि गांवों में छापामारी कर करीब 250 लीटर जावा महुआ एवं शराब बनाने के उपकरण को मौके पर ही विनष्ट किया गया।
उँटारी रोड थाना क्षेत्र
ग्राम मुर्मा खुर्द में छापामारी कर करीब 80 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया।
पिपराटांड़ थाना क्षेत्र
हारखुआ, नौडीहा, बहेरा, सीरम, पगार एवं लोहरसी गांवों में छापामारी कर करीब 1.5 क्विंटल जावा महुआ, 20 लीटर देशी शराब एवं उपकरण को विनष्ट किया गया।
पालहे कला एवं सिरमा गांव
थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण एवं असूचना संकलन के क्रम में ग्राम पालहे कला एवं सिरमा में छापामारी कर कुल मिलाकर करीब 250 किलोग्राम जावा महुआ, 55 लीटर महुआ शराब एवं शराब बनाने के उपकरणों को मौके पर ही विनष्ट किया गया।
तरहसी थाना क्षेत्र
ग्राम टरिया में छापामारी कर करीब 100 लीटर जावा महुआ, शराब एवं उपकरण को विनष्ट किया गया।
दिनांक 03.03.2026 को ग्राम तरहसी, सुग्गी एवं काजी पकड़ी में छापामारी कर करीब 80 लीटर जावा महुआ, शराब एवं उपकरण को विनष्ट किया गया।
नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र
ग्राम जमुना में छापामारी कर करीब 200 लीटर जावा महुआ, शराब एवं उपकरण को विनष्ट किया गया।
पांडू थाना क्षेत्र
ग्राम कजरू कला में छापामारी कर करीब 30 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट किया गया।
पलामू पुलिस द्वारा होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं नशामुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दें।




