इलेक्ट्रिक गोदाम में आग लगने से लाखों की संपत्ति चलकर खाक, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने में रहे सफल
Palamu : शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा रांची रोड स्थित इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज के गोदाम में मंगलवार की रात अचानक भीषण आग लग गई।आग की लपटें इतनी तेज थी की गोदाम में रखें सभी सामान जलकर खाक हो गए। गोदाम के मालिक सुजीत बंसल व संजय बंसल ने बताया की हैवेल्स कंपनी का एजेंसी है. इस दुकान से लायड सहित अन्य कंपनियों की एसी बेची जाती है.आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. घटना रात्रि 8:30 बजे की बतायी जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोदाम से धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के चार वाहन घटनास्थल पर पहुंचे थे।जिसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, टिओपी 2 प्रभारी राकेश कुमार सिंह, टाइगर मोबाइल के जवान मिथिलेश कुमार,अमित कुमार सहायक पुलिस के जवान जयंत दुबे सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर गोदाम संचालक से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार को ही करीब 45 लाख रुपये का सामान गोदाम में पहुंचा था।प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 50 लाख की संपत्ति के नुकसान होने की संभावना है।




