गारू व सरयू में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई होली, सरना धाम में उमड़ी भीड़

Latehar: गारू प्रखंड एवं सरयू प्रखंड में होली का पर्व इस वर्ष पूरी तरह शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। रंगों के इस पर्व पर लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी और हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। ग्रामीण इलाकों से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक पूरे दिन उत्सव का माहौल बना रहा।पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आया बारेसांढ़ थाना प्रभारी शशि कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार गश्ती की गई तथा संवेदन शील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई। वहीं गारू थाना प्रभारीजयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा और प्रमुख चौक चौराहों पर कड़ी नजर रखी गई।इसके साथ ही बारेसांढ़ थाना के पु०अ०नि० विजय कुमार महतो भी पूरी मुस्तैदी के साथ क्षेत्र में सक्रिय रहे। उन्होंने पुलिस टीम के साथ लगातार भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया और आम लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि होली के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन की तत्परता और आमजनों के सहयोग से पर्व शांति पूर्वक संपन्न हुआ।इधर, हर वर्ष की भांति इस बार भी बारेसांढ़ स्थित सरनाधाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने माता जी के चरण स्पर्श कर गुलाल अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों, जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।श्रद्धालुओं का मानना है कि सरनाधाम में विराजमान माता जी क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी हैं और सच्चे मन से मांगी गई मुराद अवश्य पूर्ण होती है। होली के अवसर पर यहां श्रद्धा और रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रशासन की देखरेख में मंदिर परिसर में भी शांति व्यवस्था बनी रही और पूरे उत्साह के साथ पर्व संपन्न हुआ।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!