गारू के कई गांवों में तीसरे दिन भी होली की धूम, पारंपरिक नृत्य-गीत से गूंजा इलाका

Latehar: गारू प्रखंड क्षेत्र में होली का उत्सव तीसरे दिन भी पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया गया। प्रखंड के लोहरगढ़ा, अरमु, दलदलिया, गोईनदी, कार्रवाई, हेठाटोली और कुई समेत आसपास के गांवों में आदिवासी समुदाय के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ होली पर्व का आनंद लिया।गांवों में ढोल, मंदार और नगाड़ों की थाप पर युवक-युवतियां तथा बुजुर्ग देर तक झूमते रहे। पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक नृत्य और लोकगीतों ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। ग्रामीण एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई देते नजर आए। हर ओर भाईचारे, प्रेम और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य जीरा देवी भी कार्यक्रम में पहुंचीं। उन्होंने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पारंपरिक त्योहार हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। उनके साथ कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और ग्रामीणों के साथ पर्व कीखुशियां साझा कीं।ग्रामीणों की भारी भागीदारी के साथ पूरे क्षेत्र में होली का पर्व शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!