Palamu : स्कूटी चोरी कर भाग रहा था युवक, स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

PALAMU : मेदिनीनगर शहर के कन्नीराम चौक स्थित जनता मेडिकल के पास बुधवार सुबह करीब 9 बजे स्कूटी चोरी की घटना सामने आई है।आलू के थोक कारोबारी अनीश राईन की स्कूटी (JH 03AW 5674) को एक युवक बड़ी आसानी से लेकर फरार हो गया।उससे सिसिटिबी कैमरे में देखा गया।

हालांकि, उसकी एक गलती ने उसे पकड़वा दिया।मिली जानकारी के अनुसार, अनीश राईन की स्कूटी कन्नीराम चौक स्थित जनता मेडिकल के पास खड़ी थी। इसी दौरान बंधुआ का विकास नामक एक युवक स्कूटी लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि युवक गांधीपुर की ओर होते हुए आगे निकलने की फिराक में था। लेकिन उसे इलाके की सही जानकारी नहीं थी।


इसी दौरान वह अनीश राईन के घर की ओर से श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर पहुंच गया, जहां स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद उसने रास्ते में एक युवक से पेट्रोल पंप का रास्ता पूछा। स्थानीय युवकों ने पेट्रोल पंप दूर होने की बात बताई। परेशान होकर आरोपी स्कूटी छोड़कर भागने लगा। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ और उन्होंने उसे पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम विकास बताया और स्वीकार किया कि उसने सुबह कन्नीराम चौक के पास से स्कूटी चोरी की थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वाहन मालिक अनीश राईन और उनके बेटे को सूचना देकर मौके पर बुलाया। स्कूटी उन्हें सौंप दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।


इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों की सतर्कता से चोरी हुई स्कूटी बरामद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!